Breaking
Thu. Nov 13th, 2025

उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह, अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप : चौहान

By sarutalsandesh.com Nov 7, 2025

प्रदेश मीडिया प्रभारी  बोले 2027 में धामी लगाएंगे जीत की हैट्रिक

उत्तरकाशी : भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। वर्ष 2050 उत्तराखण्ड राज्य स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य में विकास कार्य आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भाजपा बड़ी हैट्रिक लगाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफियाओं की कमर तोड ने के लिए कठोर कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच और पेपर रद्द करने का निर्णय लिया है।
युवाओं के भीतर आज एक अभूतपूर्व ऊर्जा, विश्वास और आग दिखाई दे रही है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश भ्रमण के दौरान गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जिस स्तर का जोश मैंने महसूस किया है, वह इस बात की पुष्टि है कि वर्ष 2027 के चुनाव में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पहले से भी अधिक बड़े बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शानदार हैट्रिक बनाकर इतिहास रचेंगे
 उन्होंने कहा कि
उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में प्रदेशभर में   11 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जा रहा है।

  यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी।

तीन नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष सत्र को संबोधित किया, जो राज्य के लिए गौरव का विषय रहा। इस विशेष सत्र में राज्य को आगे ले जाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया है तथा बीते 25 वर्षों के अनुभवों पर चर्चा की गई है ।  आगामी 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रजतोत्सव समारोह का केंद्रबिंदु संस्कृति, पर्यटन, युवाशक्ति, प्रवासी उत्तराखण्डी तथा राज्य आंदोलनकारी रहेंगे।

श्री चौहान ने कहा कि
यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। प्रत्येक नागरिक और जनपद को इस उत्सव से जोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। इसी क्रम में अगले 25 वर्षों के लिए खाका भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखण्ड का निर्माण है।

श्री चौहान ने कहा कि बीते वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। साथ ही भूमि कानून, धर्मांतरण विरोधी, नकल विरोधी और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जबकि सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!