Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

मूसलाधार बारिश से पुरोला-मोरी मोटर मार्ग बंद, खरसाड़ी में कार मलबे में दबी।।

मूसलाधार बारिश से पुरोला-मोरी मोटर मार्ग बंद, खरसाड़ी में कार मलबे में दबी।।

उत्तरकाशी। शुक्रवार रात्रि को हुई भारी मूसलाधार बारिश से पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोरी तहसील में रात्रि में भारी बारिश के कारण त्युनी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग स्थान खरसाडी के पास बंद हो गया है।
भारी वर्षा और अतिवृष्टि के कारण खरसाड़ी में सड़क पर मलबा तथा बोल्डर आ गए हैं। यहां पर खड़ी एक कार मलबे से क्षतिग्रस्त हो गई है।
लोक निर्माण विभाग पुरोला के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग को प्रातः 11 बजे तक सुचारू कर दिया जाएगा।
इस के अतिरिक्त गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे भी खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!