Mon. Mar 9th, 2026

मोरी के गुराडी गांव में आवासीय भवन में लगी आग, मची अफरातफरी।।

 गुराडी गांव में अग्निकांड से तीन परिवार बेघर, 14 मवेशियों की दर्दनाक मौत

शॉर्टसर्किट से हुई आगजनी, दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई आग।।

उत्तरकाशी: मोरी ब्लॉक के गुराडी गांव में बुधवार तड़के सुबह आगजनी से तीन परिवार बेघर हो गये जबकि 14 मवेसी जिंदा जल गए हैं।
इधर जिला परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के सुबह सवा पांच बजे तहसील मोरी अन्तर्गत ग्राम गुराडी में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी ने तत्काल राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ , पुलिस, पशु चिकित्सा, 108 एम्बुलेंस टीम को घटना स्थल रवाना किया गया हैं। उक्त टीम मौके पर पहुँच कर टीम तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से समय लगभग प्रातः 07:35 बजे उक्त आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया हैं।
अग्निकांड से ग्राम गुराडी में
3 परिवारों के भवन जलकर पूर्ण रूप से नष्ट हुये हैं।
वहीं तहसीलदार मोरी ने बताया कि उक्त घटना शॉर्टसर्किट होना बताया हैं।
राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण-
प्रति परिवार को- 2 कम्बल, 1 तिरपाल, 5000 हजार नगद दी गयी हैं।

आगजनी में रामचन्द्र पुत्र धर्म दत्त गांव, गुराड़ी, पोस्ट, नैटवार, मोरी, उत्तरकाशी।
पशु हानि- 2 गाय, 01 बैल

2 भरत मणि पुत्र केदार दत्त।
पशु हानि- 05 बकरी, 01 गाय,

3- ममलेश पुत्र श्री भरत मणि।
पशु हानि- 2 भेड़, 01 गाय, 2 बकरी।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!