उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करा की बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस ने देहरादून से बुलाई बम निरोधक दस्ता टीम।।
जिला जज कोर्ट को आई मेल, मची अफरातफरी।।
चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी, 16 फरवरी । सोमवार सुबह जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। देहरादून से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गए है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कोर्ट खुलने के कुछ ही देर बाद जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला जज ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय को दी। इस पर पुलिस ने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित बाहर निकाला और एहतियातन पूरा परिसर खाली कराया। इसके पुलिस बल ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस बीच जिला अधिवक्ता संघ ने ‘नो वर्क’ की घोषणा कर दी।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया है और देहरादून से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। हर पहलू से जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जिला कोर्ट से सूचना मिली थी कि मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना है सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक तलाशी में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि सर्च अभियान जारी है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी सहित भारी पुलिस बल तैनात है। न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ईमेल चेन्नई की बताई जा रही है।
उधर
नैनीताल कोर्ट में भी धमकी भरे ईमेल की खबर है।



