टिहरी जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
टिहरी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; ईमेल मिलते ही मची अफरा-तफरी
उत्तरकाशी/ नई टिहरी : मंगलवार को टिहरी जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर को एक ईमेल से बम होने की सूचना मिलने पर ,पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गई।
पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत मौके से सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ईमेल मिलने की सूचना पर फौरन पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) और अभिसूचना इकाई (इंटेलिजेंस यूनिट) की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल परिसर की गहन तलाशी और जांच अभियान जारी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को नकारा जा सके।
बता दें इस पहले सोमवार को जिला न्यायालय उत्तरकाशी और नैनीताल को भी धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई थी जिससे दोनों जनपदों में हड़कंप मच गई थी।


