Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

27 सूत्रीय मांगों पर चुप्पी से डिप्लोमा इंजीनियरों ने जताई नाराजगी

उत्तरकाशी महासंघ ने मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

चिरंजीव सेमवाल 

उत्तरकाशी उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की उत्तरकशी शाखा  ने बुधवार को अपनी  विभिन्न 27 सूत्रीय लंबित मांगों पर शासन स्तर से कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई और जिला कलेक्ट्रेट परिसर में  पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद हमारी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे अभियंताओं में आक्रोश है।
इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के  माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर 23 फरवरी को देहरादून में विशाल रैली निकाली जाएगी।
ज्ञापन में कहा गया है उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के द्वादश द्विवार्षिक महाधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक मांग पत्र सौंपा गया था। महासंघ ने अपनी मांगों में कहा है कि कनिष्ठ अभियन्ताओं की वेतन विसंगति को दूर किया जाए और उन्हें प्रारम्भिक ग्रेड वेतन वर्ष 01-01 – 2006 से  4600 रुपये की मांग उठाई है। इसके अलावा, पदोन्नति में ठहराव के कारण डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पदोन्नति की पात्रता के अनुसार न्यूनतम 3 प्रोन्नति प्रदान की जाए।
महासंघ ने कहा कि ड्राफ्समैन के पद पर न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के पश्चात कनिष्ठ अभियन्ता पद पर पदोन्नति का प्राविधान है, लेकिन ड्राफ्समैन का ग्रेड वेतन 4200 रुपये है जबकि कनिष्ठ अभियन्ता को ग्रेड वेतन 4600 रुपये दिया जाता है, जिससे कनिष्ठ अभियन्ता को वेतन में हानि हो रही है।
इस मौके पर  महा संघ के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सत्यपाल सिंह,  शाखा अध्यक्ष  नरेंद्र रावत, प्रदीप मटूडा, व्रती का सेमवाल, सोनम मटूडा, दीपिका    परमार, दरमियान सिंह सरयाल प्रियंका चौहान, दिवाकर डंगवाल, वीरेंद्र राणा, विकास रमोला, तकदीर सिंह, आदि मौजूद रहे है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!