Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

नई इबारत लिख रहे” पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह 

नई इबारत लिख रहे” पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह

नगर पालिका पुरोला अध्यक्ष का एक साल बेमिसाल,  किया श्वेत पत्र जारी

पुरोला /उत्तरकाशी  07, फरवरी ।
नगर पालिका  अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह के बोर्ड का एक वर्ष पूरा हो गया है।
शनिवार को उन्होंने अपने कार्य काल के “एक साल बेमिसाल ” को  मीडिया के सामने  श्वेत पत्र जारी किया है। पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष बिहारी लाल शाह के नेतृत्व में बीते एक वर्ष के दौरान नगर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है।
पालिकाध्यक्ष  ने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
उन्होंने अपनी प्रमुख उपलब्धियों में  नगर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण, नालियों का निर्माण व सुधार, स्ट्रीट लाइट स्थापना, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता अभियान, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा सार्वजनिक स्थलों के विकास जैसे कार्य कराए गए। नगर की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए भी अनेक कदम उठाए गए।
नगर पालिका क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में गलियों, संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का विवरण श्वेत पत्र में शामिल किया गया है। वहीं बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालियों के निर्माण और चौड़ीकरण के कार्यों का भी उल्लेख किया गया है।
श्वेत पत्र में बताया गया है कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक शौचालयों, पार्किंग व्यवस्था, नगर सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था किया गया है।

पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने भविष्य के लिए नगर पालिका पुरोला  के लिए र्वप्रथम मैं नगर पालिका पुरोला के जनमानस का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझ साधारण परिवार के व्यक्ति को नगर पालिका की सेवा का अवसर प्रदान किया। मैं राजा रघुनाथ की इस पावन धरती को नमन करते हुये नगर पालिका पुरोला के समस्त जनमानस को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं एवं शपथ लेता हूं कि आगामी 4 वर्षों में मेरे द्वारा पूरजोर प्रयास किया जायेगा कि मैं पुरोला के आम जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सभासद   मनोज हिमानी,  श्वेता असवाल,  करुणा बिष्ट,  पूनम नेगी,  अनुराधा गुसाईं , अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों  सफल कार्यकाल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

पालिकाध्यक्ष  ने छात्रों को  दी  डिजीटल लाइब्रेरी की सौगात

पुरोला /उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद पुरोला के तेजतर्रार अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने नई इबारत लिख रहे हैं नगर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक नई पहल की है। पालिका पुरोला ने 21 लाख रुपये की धनराशि से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया है। जिससे सैकड़ों युवाओं के भविष्य सहकार हो रहा है।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

पुरोला के  विकास लिए ये बताई अपनी प्राथमिकताएं

1. पुरोला मे पट्रोल पम्प, मुख्य बाजार, कुमोला रोड, छाड़ा खडड, में पार्किंग निर्माण कार्य।

2. पुरोला के प्रत्येक वार्ड में आम सहमति बनाकर रास्ते, नालिया आदि निर्माण कार्य करवाना।

3. पुरोला में जाम की समस्या से निजात दिलवाने हेतु बाय-पास निर्माण कार्य।

4. पुरोला को ट्रैकिंग, पर्यटन, आदि की दृष्टि से साफ, स्वच्छ एवं व्यवस्थित पालिका बनाना।

5. पुरोला में डम्पिंग जोन को जीरो वेस्ट की दृष्टि से सुरक्षित एवं आधुनिक बनाना।

6. पुरोला में पर्यटन, व्यवसाय को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छता, पार्किंग, व्यू प्वांईट, पार्क आदि विकसित करना।

7. कमल नदी का सौन्दर्याकर कर पुरोला को पर्यटन नगरी की तर्ज पर विकसित करनां

8. पुरोला खेल मैदान का सौन्दर्थीकरण, इन्डोर, आउटडोर खेलो को विकसित करने हेतु प्रतिबद्ध हूं।

9. नगर पालिका पुरोला के आम जनमानस की हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निदान हेतु प्रयासरत हूं।

10. वृद्ध, महिला एवं बाल विकास हेतु पालिका की ओर से निरन्तर प्रयासरत रहूंगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!