उत्तरकाशी: नगरपालिका की सभी व्यवस्थाएं चरमराई
चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी: कूड़ा निस्तारण को लेकर धरना कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिकाध्यक्ष के आवास पर कूड़ा फेंकने से एक बार उत्तरकशी की राजनीति ने तूल पकड़ लिया है।
घटना के बाद राष्ट्रीय बाल्मिक क्रांतिकारी मोर्चा एवं पालिका के सभासदों समेत शहर वासियों ने बुधवार को घटना को लेकर कूड़ा फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
इधर नगरपालिका ने शहर की सभी सुविधाएं बंद कर दी है। पालिका की सार्वजनिक स्टेट लाईट, डोर टू डोर कूड़ा उठा बंद कर दिया जिससे शहर में जहां सफाई व्यवस्था चरमराने लगी वहीं मंगलवार रात्रि को उत्तरकाशी शहर अंधेरा पसरा रहा है।
बता दें कि नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी के समस्त बोर्ड सदस्यों एवं कर्मचारियों ने नगर की सभी सेवाएँ अनिश्चितकालीन रूप से बाधित करने की चेतावनी दी थी।
मामले में सभासदों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से नगर में कूड़े का ढेर लगा था, जिसे वर्तमान बोर्ड ने मात्र 1 वर्ष के कार्यकाल में 80% (लगभग 6000 मीट्रिक टन) वैज्ञानिक निस्तारण कर दिखाया है।
इस मौके पर नगर पालिका के सभासद
महावीर चौहान, देवराज सिंह बिष्ट, मनीष सुषमा डंगवाल, मुधु भट्ट, विजोरा देवी, संतोषी राणा, वंदना नौटियाल, मनोज शाह के सफाई कर्मचारी पूर्व सैनिक सुरेश कुमार , सूर्य मंगल चौहान, पंचम राणा धन्नजय डंगवाल, सफाई कर्मचारी रवि प्रधान रवीन्द्र, अमीत, अंकित , प्रदीप समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
क्या कहते है पालिका परिषद
नगर पालिका की “छोटी सरकार” ने वर्षों पुराना कूड़ा हटाया है और लगभग 6000 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जा चुका है। सड़कें साफ हो चुकी हैं, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक लाभ और श्रेय लेने के लिए इस प्रकार की ओछी हरकतें कर रहे हैं।
यदि किसी को विरोध दर्ज कराना था तो वह नगर पालिका कार्यालय में आता। किसी के घर पर चोरी-छिपे कूड़ा फेंकना सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
-भूपेंद्र सिंह चौहान
अध्यक्ष
नगरपालिका परिषद बाडाहाट उत्तरकाशी।
::::::::::::::::+:::::::::::::::::::
कुछ आंदोलनकारियों ने नगर पालिका के आवास पर कूड़ा फेंक दिया। इस घटना के विरोध में नगर पालिका प्रशासन और बोर्ड ने सांकेतिक प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
– शालिनी चित्रण
अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद बाडाहाट उत्तरकाशी।
पालिकाध्यक्ष के आवास पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी : कूड़े के खिलाफ बीते 61 दिनों से आंदोलन कर रहे प्रदर्शन कारियों को नगरपालिका परिषद बाडाहाट उत्तरकाशी के अध्यक्ष के आवास पर कूड़ा फेंकने भारी पड़ गया है पुलिस अब उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
मामले में उत्तरकाशी पुलिस कोतवाली निरीक्षक भावना कैथौला ने बताया कि मंगलवार सायं श्रीमती आशा चौहान पत्नी भूपेन्द्र सिहं चौहान वार्ड न0 10, ज्ञानसू जिला उत्तरकाशी की और से एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें
गोपीनाथ रावत, विष्णु पाल रावत एंव अन्य लोगों द्वारा मेरे निवास स्थान पर
कूड़ा कचरा फेका गया साथ ही अभद्र टिप्पणी कर नारे बाजी की गयी, जिससे कि मेरा एंव मेरे बच्चों का मानसिक उत्पीडन हुआ है साथ ही मेरी छवि भी धूमिल करने का प्रयास किया गया है ।
जिनके विरुद्ध सुसंगत धारों के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नियम अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।



