Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

रेडक्रॉस सोसायटी  उत्तरकाशी ने गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन पर  लगवाया शिविर।।

रेडक्रॉस सोसायटी  उत्तरकाशी ने गंगोत्री- कपाट उद्घाटन पर  लगवाया शिविर।।

उत्तरकाशी 10, मई। गंगोत्री कापाट उद्घाटन के मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तरकाशी ने मुखवा से पैदल आंने वाले श्रद्धालुओं के लिए भैरोंघाटी और गंगोत्री धाम में शिविर लगाकर सैकड़ों श्रद्धालुओं का बी.पी. जांच कर सैकड़ों तीर्थयात्रियों यात्रियों को दवाईयां वितरण किया है। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन माधव प्रसाद जोशी ने बताया कि
यात्रियों को पेचिस, जुकाम , सीने में दर्द, सर्दी ,चक्कर उल्टी ,तथा बुजुर्गों को सांस अस्थमा की शिकायत मिली रेड क्रॉस के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर के0पी0 जोशी संस्थापक उत्तराखण्ड लोक विरासत द्वारा निशुल्क जांच किया वहीं रेड क्रॉस द्वारा दवाइयां उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर सुधीर बलूनी धनंजय सेमवाल ,शैलेन्द्र गोदियाल ,अजीत असवाल, आकृति सेमवाल ,नवींन रावत ,नागेश नौटियाल आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!