Breaking
Fri. Sep 20th, 2024

6 जिलों के डीएम समेत प्रदेश में 32 आईएएस हुए इधर से उधर ।।

By sarutalsandesh.com Sep 5, 2024

6 जिलों के डीएम समेत प्रदेश में 32 आईएएस हुए इधर से उधर ।।

सुन्दर लाल सेमवाल होंगे उत्तरकाशी के नये सीडीओ।।

धामी सरकार ने एक बार फिर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पत्ते फेंटे।।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के पत्ते फेंट दिए हैं। इस बार तबादलो की सूची न सिर्फ लंबी है, बल्कि इसका असर राजधानी देहरादून जैसे प्रमुख जिले से लेकर अन्य जिलों तक भी नजर आया है। शासन ने कुल 06 जिलों के जिलाधिकारी बदले हैं। देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका को अपर सचिव सहकारिता के साथ हो निबंधक सहकारिता और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया है। शारान ने देहरादून न की सीडीओ झरना कमठान का भी तबादला कर उन्हें बिद्यालयी शिक्षा

महानिदेशक की बड़ी जिगोदारी सौंपी गई है। सोनिका की जगह सविन बंसल को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य प्रमुख जिले हरिद्वार से जिलाधिकारी धीराज गब्याल का स्थानांतरण कर उन्हें अपर सचिव ग्राम्य विकास के साथ ही लोनिवि की जिम्मेदारी दी गई है। धोराज सिंह गर्बयाल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्धार का डीएम बनाया है। इसी तरह जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के पद से रीना जोशी, जिलाधिकारी अल्गोड़ा के पद से विनीत तोमर, बागेश्वर से अनुराधा पल और जिलाधिकारी चगोली से हिगांशु खुराना को
छुट्टी की की गई गई है। वहीं, पिथौरागढ़ का की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। उनकी जगह आशीष भटगई को भेजा गया है। चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है, उनकी जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएग बिनीत तोगर का तबादला एमडी प्रबंधन के जीएमवीएन के पद पर किया है, यहां आलोक कुमार पांडे ।वहीं उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय किशन (आईएएस) को उपाध्यक्ष जिलाविकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर बनाये गया जबकि उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी सुन्दर लाल सेमवाल बनाए गये हैं।
कुल 32 अफरारों को इधर से उधर किया गया है।

आला अधिकारियों की तबादला सूची में एक अहम नाम आइएएस बंशीधर तिवारी का भी है। उनसे विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक और समग्र शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अन्य अहम पदों पर उन्हें बनाए रखा गया है। संभव है कि विद्यालयी शिक्षा की जगह उन्हें सरकार कोई और अहम पद सौंप सकती है।

शासन की तबादला सूची में 02 प्रमुख राचिब केनाग भी शामिल हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व की जिम्मेदारी बाप। ली गई है। वहीं, आर मिनाक्षी
सुंदरम को भी हल्का किया गया। है। उनको सचिव मुख्यमंत्री, सचिव श्रम और अध्यक्ष कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव मुख्यमंत्री के रूप में मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत को नई जिम्मेदारी दी गई है।

कुल मिलाकर शासन ने 39 आइएएस अधिकारियों, 05 पीसीएस अधिकारियों और एक आइएफएस अधिकारी के दायित्वों में परिवर्तन किया है। इससे पहले उत्तराखंड शासन ने 02 जुलाई को 15 आइएएस अधिकारियों के ताबदले किये गये थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *