राज्य सभा सांसद  ने उत्तरकाशी में किया भाजपा के संगठन पर्व का शुभारंभ किया।।

By sarutalsandesh.com Sep 4, 2024

राज्य सभा सांसद  ने उत्तरकाशी में किया
भाजपा के संगठन पर्व का शुभारंभ किया।।

भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति : कल्पना सैनी।।

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का बुधवार को जिले में भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तरकाशी जोशियाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आहूत राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मिस काल के माध्यम से दिलवाई है।
इस दौरान राज्य सभा सदस्य कल्पना सैनी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने कालक्ष्य प्राप्त कर भारत को विश्व गुरु बनाना है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक संगठन है जिसकी सदस्यता 6 सालों को दी जाती है । यहां अभियान की शुरुआत दो सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने सदस्यता लेकर प्रारंभ किया है। वहीं तीन सितंबर को उत्तराखंड प्रदेश में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदस्यता ग्रहण किया है। चार सितंबर को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में ओनलाइन सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक बिचार है।भाजपा का सदस्य बनना ही अपने आप में एक गौरवशाली अनुभूति है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई। आज, उसी समर्पण और सिद्धांत के साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जो राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुंचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वयार्शी बनाना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीजेपी के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हम सभी को विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य बनने का सौभाग्य मिल रहा है, लिहाजा पार्टी की परिपाटी अनुसार प्रत्येक सदस्य का हमे अपने परिवार की तरह ध्यान रखना है ।
भाजपा में भाई भतीजावाद, परिवारवाद , जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नही है।
सदस्यता अभियान के प्रमुख लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस संगठन पर्व में हम सबको मिलकर, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कर पार्टी को अधिक सशक्त बनाना है।

महामंत्री नागेंद्र सिंह, पवन नौटियाल,
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चड़ी प्रसाद बेलवाल, डाक्टर स्वराज विद्वान, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्ये सिंह राणा, जगत सिंह चौहान, सुदा गुप्ता , सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक डॉ.शैलेंद्र कोहली ,हरिमोहन सिंह ,विनोद
डा. विजय बड़ोनी, रमेश सेमवाल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गंगाडी, सूरत गुसाईं,राजीव बहुगुणा, देवेंद्र सिंह चौहान, महावीर नेगी,सौबन राणा, रजनीश चौहान, सवित्र मखलोगा , गौतम रावत, मनोज धस्माना,जय प्रकाश नौटियाल, नंदा भट्ट, आदि मौजूद रहे हैं।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!