उत्तरकाशी: लंबे समय बाद गंगोत्री क्षेत्र में शुरू हुई बर्फबारी
निचले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अभी भी इंतजार
भटवाडी़/ उत्तरकाशी: नए साल (2026) की शुरुआत के साथ, उत्तरकाशी जिले के में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी शुरू हो गई है, खासकर गंगोत्री , दयारा बुग्याल जैसे ऊंचाई इलाकों में साल की पहली बर्फ गिरी है, नए साल की बर्फबारी के लिए रोमांचक समय है, जिससे पर्यटक उत्साहित हैं।
शुक्रवार देर सायं उत्तरकाशी के ऊंचाई क्षेत्रों में लंबे वक्त से बर्फबारी नहीं हुई थी, जिले के निचले इलाकों में भी हल्की स्नोफॉल देखने को मिली है
जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है ।
उत्तरकाशी जिले की ऊंचाई वाले इलाकों को लंबे वक्त से अच्छी बर्फबारी का इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की आशंका जाहिर की थी। पहाड़ों के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है। गंगोत्री, भैरव घाटी, कनखू बेरियल, गंगोत्री नेशनल पार्क हर्षिल, सहित उपला टकनोर, दयारा, वहीं , यमुनोत्री, हरकीदून में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। हालांकि निचले इलाकों में अभी बारिश और बर्फबारी का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::;::
बर्फबारी न होने की वजह से झेलना पड़ा नुकसान
उत्तराखंड प्रदेश में लंबे वक्त से बर्फबारी न होने के चलते पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। पहाड़ों में घूमने के लिए आने वाले पर्यटक कारोबारी से सबसे पहले बर्फबारी को लेकर ही सवाल कर रहे थे। इसके अलावा किसानों और बागवानों को भी बर्फबारी न होने का नुकसान झेलना पड़ रहा है। बर्फबारी न होने की वजह से सब के पौधे के लिए जरूरी नमी की मात्रा उपलब्ध नहीं हो पा रही। आने वाले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का अनुमान है। इससे सेब बागवानों के साथ पर्यटन कारोबारी की उम्मीद भी जगी है।



