विद्यालय ने मनाया 25 वां रजत जयंती समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
क्षेत्रीय विधायक ने विद्यालय को दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात
ज्ञानदीप चिल्ड्रन्स एकैडमी आधुनिक शिक्षा – कौशल विकास का संबल की उड़ान।।
चिरंजीव सेमवाल
ब्रह्मखाल (उत्तरकाशी)। जनपद उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल में ज्ञानदीप चिल्ड्रन्स एकैडमी विद्यालय के 25 वां रजत जयंती समारोह में नहनै बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सब का मन मोह लिया है।
रविवार को अटल उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कालेज गेंवला ब्रह्मखाल में आयोजित रजत जयंती व वार्षिक समारोह के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री डोभाल ने विघालय में अतिरिक्त कक्ष की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने छात छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के संचालक को 25 वां रजत जयंती समारोह की बधाई दी है।
इस दौरान शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देते हुए देहरादून से श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई। संगठन की ओर से ब्रह्मखाल स्थित ज्ञानदीप विद्यालय को आधुनिक शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से कंप्यूटर, प्रिंटर, प्लंबिंग से संबंधित सामग्री सहित विभिन्न कौशल विकास उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस सहयोग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान श्री सत्य साईं सेवा संगठन के राज्य उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य बाल विकास के माध्यम से समाज को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा Bal Vikas, निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मानवीय मूल्य शिक्षा (SSEHV), चरित्र निर्माण, सांस्कृतिक गतिविधियों, सेवा कार्यों एवं आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधक सुरेश रमोला ने सत्य साईं सेवा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों में न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि उन्हें रोजगारोन्मुख कौशल भी प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में हरीश रमोला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही श्री सत्य साईं सेवा संगठन के राज्य उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप, राज्य सेवा संयोजक नीरज कुमार थापा, अमित गुलरिया एवं राज्य मीडिया संयोजक नवीन जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा और समग्र विकास की कामना के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ० स्वराज विद्वान (उपाध्यक्ष भाजपा उ०ख०) कृपाल सिंह (अध्यक्ष प्रधान संगठन डुण्डा), सौरभ रमोला, महावीर सिंह रावत , मनवीर भण्डारी (अध्यक्ष व्यापार मण्डल ब्रह्मखाल, आर.एस. असवाल प्राचार्य , गिरिराज सिंह रावत प्रधान गेंवला, अनिल सिंह रावत , राजेश कुमार (प्रधानाचार्य), बृजेश सेमवाल ,मोहन सेमवाल (पीटीए अध्यक्ष), जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक सजवाण, महासचिव सूर्य प्रकाश, प्रेस क्लब उत्तरकाशी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दत्त घिल्डियाल,श्रीमती सोनिका रावत (अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्धन समिति) अनेकों लोग मौजूद रहे।



