Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती  मिली हरी झंडी

 

चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती होगी आउटसोर्सिंग ,5 मार्च  तक है आवेदन कि अंतिम तिथि 

देहरादून । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग में  लंबे सब बाद विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में  रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती मृत संवर्ग के रिक्त पदों के लिए की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रति माह 15,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जनपदवार रिक्तियां प्रकाशित कर दी गई हैं। इनमें
उत्तरकाशी – 135,
रुद्रप्रयाग – 106,
टिहरी – 268,
ऊधमसिंह नगर – 182,
पिथौरागढ़ – 197,
पौड़ी – 340,
बागेश्वर – 89,
अल्मोड़ा – 254,
चमोली – 179,
चम्पावत – 120,
देहरादून – 195,
हरिद्वार – 91 तथा
नैनीताल – 208 पद शामिल हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय, समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा इंटर कॉलेज व हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी।

 

 ::क्या कहना है शिक्षा मंत्री का ::

विद्यालयी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी।”
— डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!