ऋषभ और आशुतोष ने आईएएस बनकर बढ़ाया जिले का गौरव

ऋषभ और आशुतोष ने आईएएस बनकर बढ़ाया जिले का गौरव

पुरोला:  सुनाली गांव के ऋषभ नौटियाल ने  चौथे प्रयास में हासिल की सफलता।।

पुरोला /उत्तरकाशी:  जिले के दो होनकार युवकों का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने से जनपद का नाम रोशन किया है।

विकास खंड नौगांव के  गुलाड़ी बनाल पट्टी के आशुतोष नौटियाल का देश की सबसे बड़ी परीक्षा UPSC में चयन,398वी रैंक पाई। वहीं

विकासखंड पुरोला के ग्राम सुनाली के  होनहार युवक ऋषभ नौटियाल ने  बेटे की इस कामयाबी से परिजनों सहित उनके गांव और रवांई क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ऋषभ नौटियाल के पिता त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल तथा माता श्रीमती ललिता नौटियाल हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई द दून स्कूल, देहरादून से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई की।

ऋषभ की सफलता उनके संघर्ष और निरंतर प्रयास की कहानी है। इससे पहले वे तीन बार संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः चौथे प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली।
ऋषभ की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। यह सफलता दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर मेहनत की जाए तो पहाड़ के दूरस्थ गांवों से भी युवा देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकते हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के रवांई घाटी के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं ऋषभ के ताऊ जी शिव प्रसाद नौटियाल, चन्द्र भूषण बिजल्वाण, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, पूर्व विधायक माल चंद, उपजिलाधिकारी डुंडा देवेन्द्र शर्मा, अंकित पंवार, राजेन्द्र गैरोला, राजपाल पंवार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऋषभ नौटियाल तथा उनके माता-पिता  को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि  आशुतोष नौटियाल और ऋषभ की सफलता से बडकोट -पुरोला समेत पूरे रवांई घाटी का नाम पूरे देश में गौरवान्वित हुआ है और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!