Sat. Mar 7th, 2026

हिंदू धर्म का सशक्त होना मानव कल्याण के लिए जरूरी : डॉ शैलेंद्र

देश भर में 7 हजार जगह हुआ विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी: रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार के संत अक्षयानंद,मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत प्रचारक डॉ .शैलेंद्र
प्रोफेसर नीलम नेगी , कार्यक्रम की
अध्यक्षता – कुलादीपति डॉ हरिशंकर नौटियाल ने दीप प्रज्वलित और  हनुमान चालीसा के पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने सनातन धर्म से जुड़ी परंपराओं और देश भक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। सम्मेलन में गोस्वामी गणेश दत्त, राजीव महासागर तिलोथ के छात्र-छात्राएं संत, रानी लक्ष्मीबाई की वेषभूषा में सजकर आकर्षण का केंद्र रहे।
हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं सनातन सांस्कृतिक चेतना के जागरण के उद्देश्य से शनिवार को उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में विभिन्न  संगठन की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
स्वामी अक्षयानंद ने  सनातन संस्कृति के संरक्षण और हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर दिया है। 
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत तभी विश्वगुरु बनेगा जब सनातन की रक्षा होगी। स्वामी ने हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुटता से ही देश बचेगा और मजबूत होगा।
हिंदू विराट सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डाॅ. शैलेंद्र ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पर देश में 700 से अधिक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है और ये सम्मेलन संघ ने नहीं बल्कि सामज के विभिन्न संगठनों ने किया है है संघ इस में अपनी सहभागिता दे रहा है।
अतीत में हिंदू समाज के साथ हुए अन्याय व वर्तमान समय की सामाजिक और सांस्कृतिक चुनौतियों का समाधान संगठन और समरसता के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने सभी भेदभाव भुलाकर समाज को एकजुट करने और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया। 
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म ने मानव कल्याण और वसुधैव कुटुंबकम की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का सशक्त होना मानव और विश्व कल्याण के लिए भी आवश्यक है। हिंदुओं का संगठित होना समाज और राष्ट्र निर्माण में सहायक होगा।
सम्मेलन में
गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, सूरत राम नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, किशोर भट्ट, भटवाडी़ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता पंवार, डुंडा प्रमुख राजदीप परमार, गुलाब सिंह नेगी, हिमांशु शेखर जोँशी, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल,सुधा गुप्ता, सत्ये सिंह राणा, राजवीर रागड, हरिश डंगवाल, 
संत कृष्णा नंद महाराज , महंत, विश्व हिंदू परिषद, धार्मिक, राजनैतिक समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!