Breaking
Sun. May 10th, 2026

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विजय पाल को मिला सराहनीय सेवा पदक ।।

  1. जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विजय पाल को मिला  सराहनीय सेवा पदक ।।

कमांडेंट जनरल होमगार्ड  ने सराहनीय सेवा पदक विजेताओं को दी शुभकामनाएं।।’’

 

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में सराहनीय कार्य करने के लिए दो कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजे जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर के मौके पर उसकी घोषणा कर दी गई है।
इसमें जिला कमांडेंट होमगार्ड्स उत्तरकाशी विजय पाल को 20
वर्ष की सराहनीय सेवा के लिए उन्हें सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया गया। बता दें कि श्री विजय पाल
सितंबर 2000 में ब्लाक आर्गेनाइज़र के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, उत्तरकाशी में तैनात हैं।वहीं कमरुजमा अंसारी को 20 वर्ष की सराहनीय सेवा के लिए मेडल दिया गया है। वह कनिष्ठ लिपिक पद पर भर्ती हुए थे और अब मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
उत्तराखंड के कमांडेंट जनरल ने सराहनीय सेवा पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!