Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध, चिन्यालीसौड़ में विज्ञप्ति की जलाई प्रतियाँ

प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध, चिन्यालीसौड़ में विज्ञप्ति की जलाई प्रतियाँ ।।

शिक्षा विभाग के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ ने मोर्चा खोलने का किया ऐलान।।

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी। प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध शुरू हो गया है। राजकीय शिक्षक संघ चिन्यालीसौड़ ने मामले में शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है।
बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष विपिन थपलियाल के नेतृत्व में वीईओ कार्यालय चिन्यालीसौड़ में विज्ञप्ति की प्रतियाँ जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी चिन्यालीसौड़ को संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में कहा गया कि इस फैसले का संगठन पूर्ण रूप से विरोध करता है। इससे माध्यमिक शिक्षक समाज के करीब 80% से अधिक शिक्षकों को समानता के अधिकार से बाहर होना पड़ेगा। मांग उठाई कि प्रधानाचार्य के पदों को शत प्रतिशत पदोन्नति से ही भरा जाए। कहा कि तत्काल विज्ञप्ति को निरस्त कर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति होनी चाहिए।
ज्ञापन में ब संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन थपलियाल, महामंत्री गंभीर राणा, विनोद कोहली,विजयपाल,शान्ति लाल शाह,हेमन्त नौटियाल,सुकेश पंवार, अरविंद नौटियाल विजय बरमुडा आदि के हस्ताक्षर थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!