Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

उत्तरकाशी 60 करोड़ से अधिक डिमांड ,मिले सिर्फ 30 करोड़

मुख्यमंत्री ने 188.90 करोड़ की विकास योजनाओं और आपदा प्रबंधन कार्यों की स्वीकृतियों का अनुमोदन

 

चिरंजीव सेमवाल 

उत्तरकाशी/ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए रू. 188.90 करोड़ की लागत की स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन निधि से विभिन्न जनपदों को रू. 73.30 करोड़़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की भी स्वीकृति दे दी कहै। जिसके तहत जनपद चमोली को पुर्नप्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5 करोड़ और राहत एवं बचाव मद में रू. 3 करोड की धनराशि दी गई है। इसी तरह जनपद नैनीताल को पुर्नप्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में रू. 25 करोड के साथ ही जनपद उत्तरकाशी को पुर्नप्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में रू. 30 करोड़ और राहत एवं बचाव मद में रू. 8 करोड की धनराशि दी गई है। सूत्रों की मानें तो उत्तरकशी जनपद में 60 करोड़ से अधिक की डिमांड है। जनपद चंपावत के लिए भी राहत एवं बचाव मद में रू. 2.30 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अर्न्तगत गर्जिया (घुघुतीधार)-बेतालघाट-खैरना-ओड़ाखान-भटेलिया-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-62) के कि.मी. 1 से 30 तक मार्ग के पुननिर्माण कार्य हेतु रू. 997.61 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में नवाबगढ़ पुल नं.-1 से खादर तक मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किए जाने हेतु रू. 312.55 लाख की योजना के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में हरकीपैड़ी से ललतारो सेतु तक गलियों का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु रू. 925.94 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!