थर्टी फर्स्ट 2027 का शंखनाद : दीपक बिजल्वाण संवाद से संकल्प तक कार्यकता समारोह संपन्न
सुंदर प्रेमी,जयदेव और सुरेश भवानी के गीतों ने समा बांधा
संदीप राणा बोले: यमुनोत्री विधानसभा का विकास पहीया जाम, 2027 में कमल खिलाने का आव्हान
बड़कोट (उत्तरकाशी) : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने मिशन यमुनोत्री विधानसभा 2027 का शंखनाद थर्टी फर्स्ट से कर दिया है। संवाद से संकल्प तक कार्यकता उत्साह में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा है।
बुधवार को थर्टी फर्स्ट के मौके पर यमुना तट टटाऊ में आयोजित संवाद से संकल्प तक कार्यकता उत्साह संवाद, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह के साथ संपन्न किया गया है।
इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमेशा राज्य वासियों के अनुरूप कार्य किया है। पेपर लिक मामले में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों व जन उपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों राज्य में अंकिता भंडारी हत्या काण्ड की सीबीआई जांच की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पूर्व में भी कहा था कि जिसके पास सबूत है वे सरकार या पुलिस दें । फिर भी यदि जनता सीबीआई जांच चाहाती है तो दीपक बिजल्वाण भी अपनी सरकार से सीबीआई जांच की मांग करता है। इस उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभी नंदन करते हुए आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं मंच से प्रेषित कर कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भोज आयोजित कर मिष्ठान वितरण है।
इस दौरान चिन्यालीसौड़ के ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीपक बिजल्वाण गरीबों का नेता है। यमुनोत्री विधानसभा में जिस घर में अंधेरा था उसमें उजाला किया है दीपक बिजल्वाण इस लिए
यमुनोत्री की जनता दीपक बिजल्वाण को विधानसभा में देखना चाहती है।
वहीं भाजपा नेता संदीप राणा ने कहा कि दीपक बिजल्वाण ने अध्यक्ष जिला पंचायत रहते जो काम हमने यमुनोत्री क्षेत्र में कहा वे सभी कार्य किया है।
भाजपा नेता संदीप राणा ने कहा कि उत्तरकशी के इतिहास में दीपक बिजल्वाण के प्रयास से अध्यक्ष जिला पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हैं कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष और वर्ष 2022 वाली गलती न करें आज विकास के दृष्टि से यमुनोत्री विधानसभा पिछड़ गया है उन्होंने आगामी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री विधानसभा से कमल खिलाने कि अपील की है।
उन्होंने मौजूद विधायक पर कटाछ करते हुए कहा कि एक अधिकारी के स्थानांतरण के लिए यमुनोत्री की जनता को राजधानी तक प्रर्दशन करने लगे गये अच्छा होता कि यमुनोत्री के विकास के लिए प्रदर्शन करते।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन जन की सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम भी प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्य हजारों कार्यकर्ताओं को सुनाया गया है।
वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने का संदेश भी इस संवाद कार्यक्रम में सुनाया गया है।
इस दौरान दीपक बिजल्वाण ने राज्य आंदोलनकारियों, पूर्व सैनिक,हिमानी रमोला, रेखा शाह,
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में लोक गायक सुंदर प्रेमी, जयदेव रावत,सुरेश भवानी,के लोक गीतों ने समा बांधा है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिव राज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत प्रतिनिधि रोहित जुडियाल, प्रदीप कैंतूरा, प्रदीप गैरोला, महावीर सिंह पंवार , हरदेव रावत, प्रमोद सिंह रावत, रणवीर सिंह राणा, वीरपाल सिंह रावत,महीमा नंद तिवारी, विजय रावत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
मंच का संचालन दिनेश भारतीय ने किया है।



