Breaking
Wed. Oct 14th, 2026

मां भद्रकाली की पालकी और पश्वा ने अवतरित होकर किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तारा दत्त सेमवाल स्मृति मेले का शुभारम्भ

मां भद्रकाली की पालकी और पश्वा ने अवतरित होकर किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तारा दत्त सेमवाल स्मृति मेले का शुभारम्भ

देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मेले में किया प्रतिभाग, यमुना घाट पर की सफाई

बड़कोट, ब्यूरो। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर त्रिवेणी घाट गंगणानी बड़कोट में जिला उत्तरकाशी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तारा दत्त सेमवाल स्मृति मेले का शुभारम्भ रेणुका, कुंड भद्रकाली मैया की पालकी ने धूमधाम तरीके से किया। भद्रकाली के पश्वा ने अवतरित होकर सभी स्थानीय लोगों और आयोजकों को अपना आशीर्वाद दिया और मेले का शुभारंभ और उद्घाटन किया। इस मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्पादित सामग्री की भी खूब बिक्री हुई। मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं ने महादेव सेवा एवं अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के स्वयंसेवकों के साथ सफाई संकल्प के साथ यमुना सफाई अभियान का शुभारंभ भी किया। अखंड रामायण पाठ 10 बजे प्रारंभ हुआ उसके बाद यज्ञ हवन के पश्चात मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में आज भद्रकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया तथा आदर्श अध्यापक विजेंद्र दत्त डिमरी को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रतिभा सम्मान 2026 से नवाजा गया।

इस अवसर पर शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा, अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के सचिव राजेंद्र सेमवाल, भगवान सिंह असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सेमवाल, राजन कनौजिया, दिव्यांशु डिमरी, अक्षत सेमवाल, रमेश कुशवाहा समेत स्थानीय सैकड़ों स्थानीय महिला, पुरुष सम्मिलित हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!