- जनता इस बार परिवर्तन के पक्ष में, लोगों से किया मतदान करने की अपील : गुनसोला।। Ji
भर्ती घोटाला, बेरोजगारी और अग्निवीर पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा से पूछे तीखे सवाल।।
उत्तरकाशी 02, अप्रैल। कांग्रेस पार्टी के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के उत्तरकाशी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव जनसभा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सोमवार को गंगा घाटी पहुंचे पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला का कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व उनके समर्थन में ब्रह्मखाल , डुंडा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
बाद में उत्तरकाशी हनुमान चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि जिस क्षेत्र में जा रहे हैं वहां जनता का सकारात्मक रुझान मिल रहा है। जनता इस बार परिवर्तन के पक्ष में है और कांग्रेस पार्टी को मतदान करने का काम करेगी। जनता भाजपा सरकार के शासन काल में महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, इसलिए जनता ने पूरी तरह परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब बूथ पर जाकर जनता के सकारात्मक रुझान को वोट में तब्दील करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा पीएम मोदी के चार सौ पार के नारों पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा ने मन बना लिया कि यदि पुनः सत्ता में लौटे तो डीजल और पेट्रोल चार सौ पार करेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो हाल के वर्षों में भयंकर बेरोजगारी, अभूतपूर्व पलायन, ध्वस्त होते इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात के कारण त्रस्त रहा है।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा बोले : उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालो का दोषी कौन?।।
पीएम मोदी मन की बात करते हैं न्याय की बात नहीं करता : माहरा ।।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि पीएम मोदी बीते कई वर्षों से मन की बात करते हैं उत्तराखंड के लोग पूछना चाहते कि आखिर न्याय कि बात कब करोंगे। उन्होंने पूछा कि अंकिता भंडारी के गुनहगारों एवं वीआईपी का नाम सामने क्यों नहीं आया।
उन्होंने कहा कि एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन पर है,बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन? अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिला उन्होंने कहा कि अभी तक वीआईपी का नाम सामने नहीं लाया गया।
उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कई विभागों में भर्ती घोटाले जैसे अधिनस्थ सेवा चयन आयोग घोटाला, लोक सेवा आयोग घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाला इन घोटालों में कई गिरफ्तारियां भी हुई, जिनमें अधिकांश भाजपा नेता/कार्यकर्ता संलिप्त थे।
उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर जैसी योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?
राज्य में बेरोजगारों ने जब रोजगार मांगा तब क्यों उन पर निर्मम लाठी चार्ज किया गया? इस लाठी चार्ज के दोषियों पर कार्रवाई क्यों नही हुई?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड की सबसे बड़ी चुनौतियों – बेरोजगारी और पलायन का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 2021 में, एक सर्वे से पता चला कि पिछले 10 वर्षों में 5 लाख लोग राज्य से बाहर चले गए हैं और पलायन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2020 का डेटा चिंताजनक रूप से बेरोजगारी की उच्च दर को दिखाता है। इसमें उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों के लगभग एक तिहाई युवा बेरोजगार हैं। भाजपा को इन चुनौतियों से निपटने के लिए काम करना चाहिए था ,लेकिन उत्तराखंड सरकार इस मामले में बिल्कुल संवेदनहीन रही है। 2022 में पेपर लीक घोटाले में एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया। इसने 1.6 लाख उम्मीदवारों की आशाओं और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को संरक्षण का दोषी कौन?। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबकी गारंटी देता है इस लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की है।
इस दौरान
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण , मनमोहन मल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल,कनक पाल परमार,जगमोहन सिंह रावत, विजेंद्र नौटियाल
, मनमोहन मल, प्रभावती गौड़ दर्शन लाल, शहर अध्यक्ष कमल सिंह, दिनेश गौड़, शिशपाल पोखरियाल, गिरवीर परमार,श्रीमती पवित्रा राणा, कविता जोगेला, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।