Breaking
Thu. Apr 17th, 2025

यमुना घाटी में भीषण ओला वृष्टि से बागवानों कै हुआ नुकसान।।

By sarutalsandesh.com May 8, 2024

पुरोला में भारी बारिश के बाद कुमोला खड्ड उफान पर , बादल फटने की आशंका ।।

यमुना घाटी में भीषण ओला वृष्टि से बागवानों कै हुआ नुकसान।।

 

उत्तरकाशी 08, मई। पुरोला में बादल फटने जैसी घटनाएं शुरू हो गई है। बुधवार को दोपहर
बाद हर दिन की भांति आज भी मौसम खराब हुआ है। नगरपालिका पुरोला के कुमोला ओर हुडोली गधेरे में अचानक पानी बढ़ा गया जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये। पुलिस प्रशासन ने पानी बढ़ने के कारण पुरोला बाजार में कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक रगा लगाई बाद में सामान्य होने पर खोल दिया गया।
इधर जिला आपदा परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश से किसी प्रकार क्षति होने की कोई सूचना नहीं है। वर्तमान समय से पुरोला क्षेत्र में बारिश रुक गई है।
वहीं तहसीलदार पुरोला ने बताया कि बारिश के साथ अतिवृष्ट होने से पुरोला में नुकसान की सूचना है।
बता दें कि मंगलवार देर सायं भी यमुना घाटी में तेज़ तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई थी।
बता दें कि जिले की सेब बहुल क्षेत्र यमुना घाटी में पहले सूखे से अब भीषण ओलावृष्टि से तबाही हो गई है। आलम यहां है कि
फलदार पेड़ों के फलों के साथ साल पत्ते भी झड़ गये।इस के आलावा गेहूं सहित अन्य फसलें भी बर्बाद हो गई है। ओलावृष्टि से भाटिया गांव, धारी कफनौल सहित
कमोवेश यही हालात पूरे क्षेत्र की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!