Breaking
Tue. Apr 29th, 2025

यमुनोत्री हाईवे पर यूटिलिटी दुर्घटना ग्रस्त चालक की दर्दनाक मौत, तीन घायल।।

By sarutalsandesh.com May 29, 2024

यमुनोत्री हाईवे पर यूटिलिटी दुर्घटना ग्रस्त चालक की दर्दनाक मौत, तीन घायल।।

उत्तरकाशी 29, मई। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूटिलिटी वाहन खाईं में गिरने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर घायलों को सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया गया है।
घटना बुधवार दोपहर की है हनुमान चट्टी, बनास के पास कैम्पर यूटिलिटी वाहन
(UK 05CA 1275) अनियन्त्रित होकर लगभग 40 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से रेस्क्यू कर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडकोट में भेजा गया है। उक्त वाहन बडकोट से जानकीचट्टी की ओर जा रहा थी । वाहन में चालक सहित कुल 4 व्यक्ति सवार थे। वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी है, बाकि 3 व्यक्ति सामान्य घायल हुए है।

वाहन चालक सोहन लाल पुत्र नथुल्या लाल निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि
पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सोवेन्द्र निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष, जयदेव सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष
,गिरीश चन्द्र पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सरनौल, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह पंवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जमीदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली यमुनोत्री की बदहाल स्थिति नहीं होती तो आज यह हादसा नहीं होता।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!