Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

उत्तरकाशी के प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी भंडारी देहरादून अटेच

Oplus_16908288

उत्तरकाशी के प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी भंडारी देहरादून अटेच।।

डीएम ने स्वाभिमान मोर्चा के बॉबी पंवार की शिकायत पर बैठाई जांच।।

उत्तरकाशी: जिले के प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी विजय प्रताप भंडारी देहरादून निदेशालय में सम्बन्ध किया गया है।
बता दें उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के बॉबी पंवार द्वारा बीते दिनों युवा कल्याण अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला था उन्होंने विभाग पर भारी अन्य नेताओं का आरोप लगाया था।
आर०सी० डिमरी अपर निदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल
के पत्र सं0-2554 दिनांक 01.01.2026 एवं पत्र सं0-2798 दिनांक 21.01.2026 के द्वारा जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायती प्रकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी, उत्तरकाशी के स्तर पर जांच कार्यवाही गतिमान है, के दृष्टिगत विजय प्रताप भण्डारी, व्यायाम प्रशिक्षक, जनपद उत्तरकाशी को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक के लिए कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जनपद देहरादून में सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया है।
श्री भण्डारी, व्यायाम प्रशिक्षक, जनपद उत्तरकाशी सम्बद्ध कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी जनपद देहरादून का वेतन आहरण कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी जनपद देहरादून से प्राप्त उपस्थिति के आधार पर उनके मूल तैनाती के जनपद उत्तरकाशी से ही किया जायेगा।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!