Breaking
Tue. Nov 24th, 2026

पवाणी अग्निकांड: विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम से मिलकर मांगी प्रभावितों के लिए मदद

 

58 परिवारों के प्रभावित होने पर जताई चिंता, तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजा देने की उठाई मांग

देहरादून/उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से हुई तबाही के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को घटना की गंभीरता से अवगत कराते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं पर्याप्त मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में बताया कि 24 नवंबर को शाम करीब चार बजे ग्राम पंचायत पवाणी में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग में कई आवासीय भवन जलकर नष्ट हो गए हैं और बड़ी संख्या में परिवार बेघर हुए हैं। उन्होंने प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के साथ भोजन, पेयजल, कंबल, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का स्थलीय सर्वेक्षण कराकर प्रभावित परिवारों को उचित एवं पर्याप्त मुआवजा देने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की मांग भी उठाई।
इस दौरान पूर्व प्रमुख बचन पंवार ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अग्निकांड प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!