🚨 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास बोलेरो कैंपर दुर्घटना की सूचना
भटवाड़ी / उत्तरकाशी…
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के समीप एक बोलेरो कैंपर वाहन के सड़क से बाहर गिरने की सूचना सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक को सुरक्षित बताया जा रहा है।हालांकि, अभी तक दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और पुष्टि होने पर आगे साझा की जाएगी।




