Breaking
Wed. Apr 9th, 2025

गंगोत्री राजमार्ग बडरानी के पास चट्टान गिरने एक की मौत, 10 घायल ।।

By sarutalsandesh.com May 31, 2024

गंगोत्री राजमार्ग बडरानी के पास चट्टान गिरने एक की मौत, 10 घायल ।।

जंगलों की आग से पहाड़ी   खिसकी बोल्डर , चपेट में आई सात वाहन।।

आठ घायल देहरादून कालसी और मुजफ्फरनगर के।।

एक घायल की हालत गंभीर अस्पताल ने  किया हायर सेंटर के लिए  रेफर ।।

हर्षिल से घायलों को किया हेलीकॉप्टर एयरलिफ्ट ।।

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी, 31 मई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास चट्टान गिरने से  एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गये।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमो को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
घटना शुक्रवार एक बजे दोपहर की है गंगोत्री हाईवे डबरानी के पास पहाड़ी में लगी आग से बड़े बड़े बोल्डर
हाई पर आ गये जिस के चपेट में एक निजी बोलेरो वाहन ,एक बाइक , एक मारुति, और बीआरओ एक ट्रक सहित एक जेसीबी मशीन व एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है। गाड़ियों में सवार लोगों में से एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य आठ घायलों को 108 की मदद से सेना का अस्पताल हर्षिल भर्ती किया गया है।
घटना के बाद  108एम्बुलेंस सेवा ,
पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ , राजस्व टीम ,आपदा QRT टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई है।

पुलिस ने पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों  के चलते गंगोत्री धाम में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए रोक दिया गया जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
पुलिस ने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है, गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुये हैं, मार्ग से बोल्डर को हटाने के बाद  दो घंटे बाद यात्रा के लिए बहाल  किया गया है।

नाम पता घायलों की सूची
1- सुभाष वोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम कचटा थाना कालसी देहरादून (गम्भीर घायल)
2- बीना वोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी उपरोक्त उम्र- 38 वर्ष।
3- दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष निवासी उपरोक्त
4- हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र- 16 वर्ष निवासी उपरोक्त (डबरानी में है)
5- मीरा पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर उम्र- 35 वर्ष।
6- विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त (गम्भीर घायल)
7- राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष।
8- नितेश निवासी मुजफ्फर नगर
को हर्षिल सेना अस्पताल में भर्ती।
जबकि
9.गोपाल  बहादुर गंगनानी उत्तरकाशी,
10.रोशन जड़ाव उत्तरकाशी।को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस में गोपाल की गंभीर हालत बताया जा रहीं जिससे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
वहीं एक मृतक की  शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!