तीलू रौतेली पुरूस्कार के लिए चयनित सभी महिलाओं को कैबिनेट मंत्री ने दी बधाई

By sarutalsandesh.com Aug 8, 2024

सामाजिक क्षेत्र में गीता गैरोला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री  सोनू – सुषमा को मिला तीलू रौतेली  पुरूस्कार।‌।

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। ‌ तीलू रौतेली जी की जयंती पर उत्तरकाशी जिले की दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित एक सामाजिक  कार्यों के लिए तीलू रौतेली  पुरूस्कार से सम्मानित की गई है।

गुरुवार को राजधानी देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार”( 2023-24) का वितरण किया गया है।
उत्तरकाशी जिले की श्रीमती गीता गैरोला को विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया है। जबकि  आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए पुरोला ब्लॉक  के पुजेली से  श्रीमती सोनू नौटियाल बहुगुणा एवं मोरी ब्लॉक की सालरा में सुषमा को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य  उत्कृष्ट कार्य के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से  सम्मानित किया है।

गीता गैरोला विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ अष्टादश महापुराण समिति, हिमालय प्लांट बैंक श्याम स्मृति वन पर्यावरण एवं जनकल्याण समिति व गंगा विश्व धरोहर मंच से भी जुड़ी हैं। पहाड़ के दर्द व पलायन व वन्य जीव संघर्ष पर इनकी कविताएं सोसल मीडिया पर अनेकों बार वाइरल हो चुकी है। उत्तरकाशी के प्रतिष्ठित लोगों लोगों ने इन्हें बधाई दी हैं।

गुरुवार को देहरादून में 13 जनपदों के चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने चयनित सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।कहा कि यह पुरस्कार यह दर्शाता है कि राज्य की मातृशक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं है।वीरबाला तीलू रौतेली के जन्मदिम पर प्रतिवर्ष 8 अगस्त को यह सम्मान दिया जाता है। इस सम्मान से जहां चयनित महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक मनोयोग के साथ काम करेंगी तो वहीं उनसे प्रेरणा लेते हुए अन्य भी अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!