आपदा के नाम पर दो महीनों से हो रहा सरकारी धन का दुरुपयोग : केदार रावत ।।
चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी: पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने यमुनोत्री तीर्थ धाम के मुख्य पड़ाव स्याना चट्टी में कुपडा गदेरे की पहाड़ी का वरूणावत पर्वत के ट्रीटमेंट की तर्ज पर उपचार कर सुरक्षात्मक कार्य उपाय की मांग उठाई है। उन्होंने मांग उठाई है कि स्याना चट्टी में यमुना नदी में कुपडा गदेरे से भारी मात्रा में मलवा आया जिससे यमुना नदी का में करीब 30 मीटर ऊंचा गाद से भर गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि
दो माह से अधिक समय से झील से गाद हाटाने के नाम पर सरकारी धन राशि का दुरूपयोग किया जा है। लेकिन समस्या जस-की-तस है। श्री रावत ने कहा कि यदि झील के निर्माण के दौरान सही और तकनीकी कदम उठाए गए होते तो यह समस्या पैदा नहीं होती।
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार उन्होंने यह भी मांग की कि स्यानाचट्टी के दोनों ओर बहने वाले खड्डों पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और वरुणावत की तर्ज पर पहाड़ियों पर ट्रीटमेंट उपचार किया जाए।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::;;::::::
बारिश बनी मुसीबत… स्यानाचट्टी मेंं यमुना के बढ़ते जलस्तर बना
खतरे की घंटी
उत्तरकाशी: जिले में हो रही बारिश ने एक फिर यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव स्याना चट्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है देर रात हुई बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया और पुल के ऊपर बहने लगा है। वहीं स्याना चट्टी के होटल , घर आदि के दूसरे मंजिल तक यमुना का पानी पानी घुसने लगा जिससे लोग दहशत में है।
वहीं अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड, पुरोला पन्ना लाल ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर पुल पर है। नदी का चैनालाईजेशन का कार्य लगातार जारी है।



