बड़कोट गांव की महिला भालू के हमले से  घायल, अस्पताल में भर्ती 

भालू के हमले से क्षेत्र में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची 

उत्तरकाशी: जिले में भालू के हमले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं।
बुधवार तड़के सुबह अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के  नोनीयाली  नामे तोक में बड़कोट गांव निवासी अमरा देवी पत्नी  गजेंद्र सिंह  पर  हमला कर घायल कर दिया।
उधर  रवांई रेंज अपर वन प्रभाग बडकोट के एसडीओ साधु लाल ने बताया की घायल महिला अमरा देवी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। महिला का प्राथमिक उपचार के बाद   हायर सेंटर रेफर के किया गया है। 
वहीं भालू के हमले के बाद ग्रामीणों में  दहशत का माहौल है।

इधर घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम बड़कोट अस्पताल पहुंच कर घायल महिला के उपचार करवाने में जुटे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!