Breaking
Thu. Jan 22nd, 2026

विजिलेंस  के हत्थे चढ़ा अमीन,  रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

उत्तरकाशी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, pwd  के अमीन 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विद्युत विभाग के कई अधिकारी वर्षों से जमे, विजलेंस के रडार पर सूत्र।।

सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में ली थी रिश्वत

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी।  देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रांतीय  खंड लोनिवि भटवाडी़ ( उत्तरकाशी) के अमीन टीका राम नौटियालको 100 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
  गुरूवार को विजिलेंस टीम ने  प्रांतीय खंड लोनिवि भटवाडी़  के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बता दें कि टीका राम नौटियाल, अमीन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और गुरुवार को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है। धामी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनी उत्तरकाशी जनपद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का  भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।सरकार ने साफ किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस की इस कार्रवाई की सरकार ने प्रशंसा की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विजिलेंस विभाग ने यह भी बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस तरह की गतिविधियों में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।
वहीं लोनिवि भटवाडी़ के अमीन के गिरफ्तार होने के बाद उत्तरकाशी में कई भ्रष्ट्र अधिकारियों में हड़प्पा मचा हुआ है।
 सूत्रों के माने तो विद्युत विभाग समेत कई अधिकारी  अधिकारी वर्षों से भ्रष्टाचार के बलबूते पर  उत्तरकाशी जनपद में डटे हैं। उनके ऊपर उनके आकाओं का भी हाथ माना जा रहा है। इस घटना के बाद भ्रष्टाचारियों पर हड़कंप मचा हुआ है।सूत्रों कीर्ति माने तो विद्युत विभाग और कुछ अन्य अफसर लंबे समय से विजलेंस के रडार पर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!