Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

चिन्यालीसौड़: बंदरों ने महिला पर हमला कर किया घायल।।

चिन्यालीसौड़ : प्रखंड चिंयालीसौड़  दिचली क्षेत्र के गढ़वाल गाड गाँव में  खेतों में गई एक महिला पर बंदरों ने बुरे  तरह से  हमला कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गढ़वाल गाड़ गांव की

पुलमा देवी पत्नी कबूल सिंह नेगी को  जंगली बंदरों ने घायल कर दिया। बता दे कि पुलमा देवी अपने गेंहू के खेत से बंदरों को हटा रही थी वहीं बंदरों महिला को अकेला देख कर बंदरों की टोली आक्रमकता से महिला पर झपट कर उसको बुरी तरह से घायल कर दिया। जहाँ महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है। महिला को परिजनों ने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गये हैं।

गौरतलब है कि पहाड़ों में बंदरों ने जंगल छोड़कर खेतों में फसलों को नुक्सान पहुंचा रहे थे लेकिन अब   आदमियों पर भी हमला कर रहे हैं।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!