कांग्रेसियों ने शुरू किया ‘मेरे विकास का दो हिसाब, गांव-गांव जा रहे कार्यकर्ता।।

By sarutalsandesh.com Apr 16, 2024

कांग्रेसियों ने शुरू किया ‘मेरे विकास का दो हिसाब, गांव-गांव जा रहे कार्यकर्ता।।

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में वोट मांग रहे कांग्रेस कार्यकर्ता।।

उत्तरकाशी। टिहरी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसियों ने गांव – घर जाकर पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के लिए वोट मांग रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ”मेरे विकास का दो हिसाब” अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस गांव-गांव जाकर मोदी सरकार के 10 साल के विकास का हिसाब मांग रही है। अभियान को लेकर उत्तरकाशी कांग्रेस कमेटी ने गंगोत्री विधानसभा के सभी बूथों   स्तर तक पहुंच करके कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मेरे विकास का दो हिसाब अभियान शुरू कर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार से विकास का हिसाब मांगा है। भाजपा चुनाव में विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर जनता की ओर से जवाब मांगने का निर्णय लिया है। भाजपा ने हर चुनाव में जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह किया। प्रदेश की जनता विकास का हिसाब चाहती है। आज हम लोगों के बीच में जि रहे गांव के युवक बेरोजगारी से परेशान हैं ।

इस दौरान पूर्व  राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल एवं पूर्व प्रमुख कनक पाल परमार ने  गाजणा क्षेत्र में भ्रमण कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने कालाधन वापस लाने पर 15-15 लाख देंगे, दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश की जनता इस चुनाव में भाजपा के जुमलों पर भरोसा नहीं करेगी।
वहीं  किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था वह पुरा नही हुआ। आज युवा, बेरोजगार है   देश में बेरोजगारों की संख्या 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं। 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं। बड़े पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ माफ किया गया। लेकिन देश के किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी कब होगी ?

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व प्रमुख कनक पाल सिंह परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत , विजेंद्र नौटियाल,दीपक रावत , शिशपाल पोखरियाल , शेर सिंह ,  कमल सिंह रावत ,  जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, श्रीमती पवित्रा राणा, कबिता जोगीला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!