Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

मनेरी पुलिस थाने के ठीक निचे गंगा जी में धडेले  से हो रहा खनन।।

उत्तरकाशी:  खनन माफिया चीर रहे  गंगा नदी का सीना,जिम्मेदार अधिकारी नींद में।।

मनेरी के पास गंगा में प्रतिबंधित इको सेंसेटिव जोन में चल रहा खनन का खेल।।

मनेरी पुलिस थाने के ठीक निचे गंगा जी में धडेले  से हो रहा खनन।।

 

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी 28, अप्रैल। भटवाडी़ तहसील अंतर्गत उप खनिज से भरी गंगा नदी में अवैध खनन का काला कारोबार बदस्तूर जारी है। खनन माफिया रात दिन गंगा नदी का सीना चीर चांदी काट रहे हैं वही जिम्मेदार अधिकारी नींद में हैं।

खनन माफियों का मजबूत नेटवर्क ही कहेंगे कि प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही इन्हें भनक लग जाती है और फिर अधिकारियों के पास लकीर पीटने के सिवा कुछ भी नहीं बचता।

भटवाडी़ तहसील के अन्तर्गत मनेरी पुलिस थाने ठीक निचे  इको सेंसटिव जोन के एरिया में खनन माफिया के हौसले बुलंद है। खनन माफिया ने मां गंगा की अवतल धारा को पहले चैनेलाइज एवं -रोक कर जेसीबी व पोलैंड की मदद से रास्ता तैयार किया गया। जिसमें रात दिन लगातार बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं।
यहां गंगा जी में खनन का खेल व्यापक स्तर पर चल रहा है। ऐसा नहीं कि प्रशासन को इस काले कारोबार की भनक न हो। मगर, सच यह है कि जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहें हैं। नतीजन खनन माफियों के हौंसले बुलंद हैं और वह रात दिन अवैध रूप से नदियों से उप खनिज उठा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!