Breaking
Sun. Jan 18th, 2026

डीएम ने धरासू से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले एन एच पर  यातायात खुला रखने का किया समय निर्धारित।।

डीएम ने धरासू से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले एन एच पर
यातायात खुला रखने का किया समय निर्धारित।।
यमुना घाटी से जिला मुख्यालय आने जाने वाले यात्री
 8 मई तक  ध्यान रखें, धरासू बैंड में भूस्खलन क्षेत्र का उपचार  शुरू ।।
उत्तरकाशी, 03 मई। यमुना घाटी से उत्तरकाशी आने जाने वाले यात्रियों को शनिवार से आगामी 8 मई तक धरासू में बैंड के निकट भूस्खलन क्षेत्र में मलवे हटाने कार्य शुरू होने से समय निर्धारित का ख्याल रहना होगा।
बता दें कि यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 134 पर धरासू बैंड के निकट भूस्खलन क्षेत्र के उपचार एवं मलवे को हटाने के लिए आगामी 8 मई तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 8 बजे और दिन में 11.30 बजे से 12.45 बजे तथा अपराह्न 2.45 बजे से 5.00 बजे तक की अवधि में यातायात बंद रहेगा। चारधाम यात्रा को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले के यात्रा मार्गों के निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के शुरूआती हिस्से के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में जमा मलवे का तुरंत सुरक्षित निस्तारण करने और इस भूस्खलन का स्थायी उपचार शीघ्र प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए हैं।
 इस काम के दौरान शनिवार से यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 134 के कि.मी. 0.15 से 0.31 पर तत्काल प्रभाव से आगामी 8 मई तक के लिए प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 8 बजे और दिन में 11.30 बजे से 12.45 बजे तथा अपराह्न 2.45 बजे से 5.00 बजे के अवधि में यातायात बंद रखने और  प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे, अपराह्न 12.45 बजे से 2.45 बजे तक तथा सायं 5.00 बजे से प्रातः 5.00 बजे तक की अवधि में यातायात खुला रखने का समय निर्धारित किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!