Breaking
Sun. Jan 18th, 2026

सुनकुंडी गांव में भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल।।

सुनकुंडी गांव में भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल।


मोरी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर।।

क्षेत्रीय विधायक दुग्धेश्वर लाल ने परिजनों को मदद का दिया भरोसा।।

उत्तरकाशी । सीमांत विकास खंड मोरी के सुनकुंडी गांव महिला पर भालू ने जानलेवा हमला किया है।
घटना रविवार की है जब सुनकुंडी गांव की कवरी देवी पत्नी सूरत सिंह खेतों में गई थी।
तभी भालू ने महिला पर हमला किया। महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर निकट के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तथा भालू को भगाया।

स्थानीय लोगों ने महिला को सड़क मार्ग तक पहुंचा कर सामुदायिक स्वास्थ्य मोरी मैं भर्ती कराया जहां महिला की स्थिति काफी चिंता जन बनी है। क्षेत्रीय विधायक दुग्धेश्वर लाल ने दूरभाष पर मोरी चिकित्सालय के डॉक्टरों को प्राथमिक उपचार के हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश है। विधायक दुग्धेश्वर लाल ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बता दें कि पुरोला विधायक इन दिनों जम्मू- कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्राचर में है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!