Breaking
Thu. Sep 19th, 2024

उत्तरकाशी से  सुक्की के लिए चली यूटिलिटी सहित चालक 24 घंटों से लापता

By sarutalsandesh.com Sep 18, 2024

 

दुर्घटना की आशंका, आपदा बचाओ दल ने गंगा जी की गई लापता वाहन की खोजबीन।।

 

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से सुक्की के लिए चली सीमेंट से लदी   यूटीलीट का बीते 24 घंटों से कोई सुराग नहीं लगा।  दुर्घटना की आंशका पर आपदा बचाओ दल ने भुक्की क्षेत्र बुधवार को दिनभर खोजबीन की है लेकिन कोई पता नहीं लग पाया।

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे उत्तरकाशी से सीमेंट लदकर सुक्की  के लिए चली यूटिलिटी रास्तें ही लापता हो गई। यूटिलिटी के दुर्घनाग्रस्त होने की आशंका के चलते बुधवार को पुलिस, राजस्व पुलिस, एसडीआएफ तथा आपदा प्रबंधन की  टीम ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुक्की के आसपास ड्रोन की मदद से लापता यूटिलिटी की खोजबीन की, लेकिन न वाहन का पता चला और न ड्राइवर का। मौसम खराब होने कारण सायं लगभग 4 बजे खोजबीन कार्य रोका गया है।

बता दें कि बुधवार प्रातः 10ः30 बजे अजय सिंह नेगी, ग्राम सुक्की ने दूरभाष पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी को सूचना दी कि अजीत सिंह नेगी पुत्र भीम सिंह नेगी निवासी ग्राम सुक्की, उत्तरकाशी गत मंगलवार  सायं साढ़े चार बजे यूटिलिटी

 वाहन  संख्या Uk 14c a 1869 

 में सीमेंट भरकर उत्तरकाशी से सुक्की के रवाना हुआ, जो वर्तमान तक लापता है।

यूटिलिटी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुक्की के आसपास क्षेत्र में दुर्घनाग्रस्त होने की आशंका के चलते तत्काल थाना हर्षिल, पुलिस व एसडीआरएफ, राजस्व टीम तथा आपदा प्रबन्धन की क्यूआरटी टीम और ड्रोन कैमरा ऑपरेटर मय उपकरण घटना स्थल के लिये रवाना हुए। दिनभर खोजबीन करने के बाद भी लापता वाहन और वाहन चालक का कोई पता नहीं चल पाया। आपदा परिचालन केंद्र  से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में मौसम खराब होने कारण सायं लगभग 4 बजे खोजबीन कार्य रोका गया है। अब गुरुवार को पुनः खोजबीन प्रारम्भ किया जायेगा।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *