Breaking
Mon. Apr 7th, 2025

भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट आज भरेंगे नामांकन पत्र

By sarutalsandesh.com Dec 30, 2024

भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट आज भरेंगे नामांकन पत्र

भाजपाइयों ने कार्यकर्ताओं को फूंका जीत का मंत्र

उत्तरकाशी : बाड़ाहाट उत्तरकाशी पालिका अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी किशोर भट्ट आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

रविवार भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने पार्टी कार्यालय स्थित ज्ञानसू में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका बाडाहाट अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी किशोर भट्ट एवं सभी भाजपा अधिकृत सभासद प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे।
ठीक 11 बजे होटल गौतम पार्क जोशियाड़ा से रैली जोशियाड़ा बाजार होते हुए मोटर पुल जोशियाड़ा टनल पेट्रोल पंप होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचेगी।
इस मौके पर क्षेत्रतीय विधायक सुरेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा महामंत्री नागेंद्र सिंह, हरीश डंगवाल, पवन नौटियाल, मीडिया प्रभारी
राजेन्द्र सिंह गंगाडी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत का संकल्प दोहराया है।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी के जीवन परिचय पर एक नजर

नाम-किशोर भट्ट
पिता का नाम-स्व श्री मुरारी लाल भट्ट
पता-बड़ाहाट, उत्तरकाशी।
मोबाइल-9897230077
-वर्तमान जिम्मेदारी-माननीय मुख्यमंत्री जी के कॉर्डिनेटर
शिक्षा-स्नातक
जन्मतिथि-10-08-1982
जन्म स्थान-बाड़ाहाट, उत्तरकाशी
शहर के प्रतिष्ठित मां शक्ति मंदिर के पुजारी।

राजनीतिक अनुभव-
-बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे, संघ आयु 34 वर्ष।
-वर्ष 2001 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
वर्ष 2002 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नगर अध्यक्ष।
वर्ष 2005 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला प्रवक्ता।
-वर्ष 2005 में जिला व्यापार मंडल में जिला मंत्री की जिम्मेदारी।
-वर्ष 2006 में यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के गढ़वाल सचिव।
-वर्ष 2006 में पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में हुए अग्निकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर मुकदमा झेला।
-वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
-वर्ष 2007 में उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई।
-वर्ष 2010 में विभाग संयोजक टिहरी-उत्तरकाशी।
-वर्ष 2012 में उत्तरकाशी शहर में अष्टादश महापुराण समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई।
-वर्ष 2013 में भाजपा मानवाधिकार आयोग के प्रदेश सह संयोजक।
-वर्ष 2016 में भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
-वर्ष 2018 में नमो एप एवं नमो वोलेंटियर के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी।
-वर्ष 2021 से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जनसम्पर्क अधिकारी की जिम्मेदारी।
-वर्ष 2022 से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ गढ़वाल समन्वयक की जिम्मेदारी।
किशोर भट्ट, निवासी बड़ाहाट, उत्तरकाशी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!