उत्तरकाशी में भाजपा के बड़े के दिगजों ने किशोर के पक्ष में दिखाई ताकत
–उत्तरकाशी पहली बार एक मंच पर दिखे वर्तमान और पूर्व विधायक
-बड़े नेताओं के द्वारा भाषण में दोहराया नगर के विकास का संकल्प।।
चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद (बाडाहाट) उत्तरकाशी के अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन में भाजपा के बड़े दिगजों ने एक मंच पर आकर बड़ा संदेश दिया है। खासकर वर्तमान और पूर्व विधायकों से लेकर नगर पालिका अध्यक्षों ने एकजुटता से विकास के संकल्प को दोहराया है।
उत्तरकाशी नगर पालिका परिषद बाडाहाट में अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को खासा रोचक हो गया। यहां भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर भट्ट के नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ और एक मंच पर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के 23 सालों के भीतर न केवल पार्टी के बड़े दिगजों ने एकजुटता दिखाई, बल्कि भाजपा, कांग्रेस से विधायक बने नेताओं ने पहले चुनाव में एक साथ आकर ताकत दिखाई है। इससे यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा के वर्तमान विधायक सुरेश चौहान के साथ ही कांग्रेस के दिगज विधायक रहे और कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए विजयपाल सिंह सजवाण, भाजपा के पूर्व विधायक रहे स्व गोपाल रावत की पत्नी शांति गोपाल रावत, चारधाम विकास परिषद के अध्यक्ष रहे और विधायक चुनाव में 10 हजार से ज्यादा मत पाने वाले सूरतराम नौटियाल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता समेत पार्टी संगठन की एकजुटता ने बड़ा संदेश दिया है। भाजपा संगठन की इस एकजुटता से लोगों के बीच खासी चर्चा देखी गई।
गौरतलब है कि बाडाहाट (उत्तरकाशी) नगर पालिका सीट पर भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ और युवा नेता किशोर भट्ट को मैदान में उतारा है। शहर के समरान्त परिवार से नाता रखने और प्रसिद्ध शक्ति मन्दिर के पुजारी किशोर भट्ट की शहर में अलग छवि है। ऐसे में भाजपा दिगजों की एकजुटता ने चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है।
इस अवसर पर उत्तरकाशी निकाय चुनाव प्रभारी अत्तर सिंह तोमर ,राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति स्वराज विद्वान ,
संयोजक जयवीर सिंह चौहान, महामंत्री नागेंद्र चौहान जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल पूर्व प्रमुख चंदन सिंह पंवार ,विजय बहादुर सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत , पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, पवन नौटियाल, विजय संतरी, के0 डी 0भट् ,सभासद प्रत्याशी मनवीर राणा ,सावित्री मखलोगा, मनोज चौहान ,अनीता राणा ,गुड्डी राणा ,महावीर चौहान ,मनीष पंवार ,बिजोरा देवी, अन्नपूर्णा नौटियाल ,अभिषेक पंवार, राजेंद्र जोशी , सहित महावीर नेगी सूरत गोसाई रजनीश चौहन नितिन पयाल ,राजेन्द्र सिंह गंगाडी
सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे