तिलोथ पुल से तेखला तक बनेंगे गंगा घाट और आस्था पथ
किशोर भट्ट ने नगर क्षेत्र के तिलोथ में किया सघन जनसंपर्क
सीएम धामी के नेतृत्व में त्रिपल इंजन की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध : सजवाण
चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी। पूर्व विधायक विजय सिंह सजवाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में त्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रविवार को नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी किशोर भट्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तिलोथ वार्ड में सघन प्रचार अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भी पूरी सक्रियता के साथ शामिल हुए। उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।
किशोर भट्ट के अध्यक्ष बनने पर उत्तरकाशी के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए वार्डों में सड़क, नाली, सीवर, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
अध्यक्ष प्रत्याशी किशोर भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की योजना उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी के साथ-साथ पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि गणेशपुर-गंगोरी से जोशियाड़ा बैराज तक रिवर राफ्टिंग की सुविधा सीजन और ऑफ-सीजन में उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक समृद्धि का जरिया बनेगी।
भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा कि गंगोत्री -यमुनोत्री तीर्थ धाम के मुख्य द्वार उत्तरकाशी में गंगा किनारे आस्था पथ का निर्माण किया जाना है। तिलोथ क्षेत्र को शहर के हेरिटेज विलेज के रूप में विकसित कर व्यवस्थित विकास किया जाएगा। इसके अलावा तिलोथ पुल से तेखला पुल तक भव्य आस्था पथ और गंगा स्नान घाटों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से चुनाव जीतते ही सबसे पहले उत्तरकाशी शहर गंगा किनारे आस्था निर्माण कार्य के लिए योजना तैयार कर शहरी विकास विभाग को भेजी जायेगी है।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, श्रीमती शांति गोपाल रावत, सूरतराम नौटियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व प्रमुख चन्दन पंवार, भाजपा उपाध्यक्ष नागेंद्र चौहान , प्रमुख बिनीता रावत, सरिता पडियार, साविता भट्ट, मीरा उनियाल, विजय बहादुर सिंह राणा, लोकेंद्र बिष्ट, विजय संतरी, चन्दन पंवार, अनिता,चुनाव संयोजक जयवीर चौहान, आदि मौजूद रहे है।