Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

यमुनोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत।।

 

यमुनोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत।।

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर चामी बर्नीगाड के पास एक पिकअप यमुना नदी में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर घटना की सूचना पर पुलिस ,एसडीआरएफ, 108 एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। जिला आपदा परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी अनुसार  सोमवार सुबह को यमुनोत्री हाईवे पर चामी बर्नीगाड के पास एक पिकअप  अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गया है। उक्त वाहन में कुल तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु होनी बताई गई है। वाहन संख्या HP- 17 G- 0319 पुलिस,एसडीआरएफ द्वारा अभी रेस्क्यू किया जा रहा है।

:::::::मृतकों की सूची::-

1. नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
2. प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।।
3. अजय शाह पुत्र बरगी नाथ निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार
हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!