Breaking
Wed. Jan 28th, 2026

श्री हनुमान जयंती पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंची परमार्थ निकेतन।।

परमार्थ निकेतन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और राज्यपाल, गुरमीत सिंह जी का शंख ध्वनि, वेद मन्त्रों के साथ किया दिव्य अभिनन्दन।।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट कर किया अभिनन्दन।।

🌺श्री हनुमान जयंती पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंची परमार्थ निकेतन।
💐श्री हनुमान जी के समर्पण भाव व भक्ति की शक्ति को नमन

ऋषिकेश, 23 अप्रैल। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त), उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह का परमार्थ निकेतन में शंख ध्वनि, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों से दिव्य अभिनन्दन किया गया।
मंगलवार को श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया।
परमार्थ निकेतन के दिव्य प्रांगण में स्वामी जी की साधना स्थली में विराजित माँ लक्ष्मी जी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर माननीय राष्ट्रपति जी ने शक्ति के प्रति श्रद्धा और भक्ति समर्पित की।
इस दौरान उन्होंने गंगा आरती कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और देश की खुशहाली की कामना की है। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने राष्ट्रपति को हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट किया।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!