Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

हर काम देश के नाम’: भारतीय सेना पहली बार निकली फाचू कांडी ट्रैकिंग पर।।

  • भारतीय सेना का 14 सदस्य दल निकले हिसार से फाचू कांडी ट्रैकिंग पर ।।

    156 किमी की दूरी को चौदह सदस्य दल 12 दिनों में करेंगे पूरा।।

    फाचू कांडी , फुलारा रिज , सरूताल ट्रैक शामिल।।

    उत्तरकाशी 18, मई । समुद्र तल से 8936 फीट की ऊंचाई पर उत्तरकाशी जिले में स्थित फाचू कांडी बुग्याल
    पर भारतीय सेना का ट्रैकिंग दल हरियाणा के हिसार से फाचू कांडी के लिए रवाना हो गये है।
    शनिवार इस अभियान को हिसार छावनी में डॉट ऑन टारगेट डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमित तलवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    गौरतलब है कि सप्त शक्ति कमांड के डॉट ऑन टारगेट डिवीजन की चौदह सदस्यीय टीम ने चुनौतीपूर्ण बुग्याल फाचू कांडी (8936 फीट) ट्रैकिंग अभियान के लिए निकले है । बारह दिनों तक चलने वाला यह कठिन ट्रैकिंग अभियान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री घाटी में किया जाएगा। फाचू कांडी पास में मुख्य 3 ट्रैक, जिसमें फुलारा रिज ट्रैक, सरूताल ट्रैक और फाचू कंडी पास शामिल है। यह अभियान उत्तरकाशी के मोरी से शुरू होकर 156 किमी की दूरी तय करके फाचू कांडी शिखर पर समाप्त होगा।
    इस टीम में दो कमीशंड अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और दस अन्य रैंक शामिल हैं जिसका नेतृत्व कैप्टन श्रित मिश्रा कर रहे है।
    बता दें कि पर्वतारोहण एक साहसिक गतिविधि के रूप में भारतीय सेना द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। यह हमारे सैनिकों में वीरता, भाईचारा और लचीलापन पैदा करता है।

     

     

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!