Breaking
Wed. Sep 2nd, 2026

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरोला शारदा राणा के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बनना तय

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक में भाजपा का परचम तय, 12 निदेशक निर्विरोध

 

कांग्रेस के पास नामांकन के लिए एक भी सदस्य नहीं; सहकारिता चुनाव में भाजपा की एकतरफा बढ़त,

विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष की स्थिति पर उठे सवाल

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड उत्तरकाशी की चुनाव प्रक्रिया में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। 12 निदेशक पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक नामांकन होने के चलते सभी 12 निदेशकों का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।

  • इनमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरोला शारदा राणा सहित सभी 12 नामांकन भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं। ऐसे में उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है।
    चुनावी वर्ष में सहकारी बैंक के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। खास बात यह है कि जिला सहकारी बैंक के निदेशक पदों के नामांकन में कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतर सका। इससे जिले की राजनीति में कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    इससे पहले जिला पंचायत चुनाव के दौरान भी कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद पर प्रभावी मौजूदगी नहीं होने की बात सामने आई थी। ऐसे में सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा के निर्विरोध बोर्ड की स्थिति ने कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने की चुनौती और बढ़ा दी है।
    उत्तरकाशी जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा राजनीतिक तस्वीर में पुरोला सीट कांग्रेस के पास है, जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री में भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सहकारी राजनीति में भाजपा की यह बढ़त कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।
    अब सवाल यही है कि लगातार कमजोर होती संगठनात्मक स्थिति के बीच कांग्रेस उत्तरकाशी में खुद को कैसे मजबूत करती है और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ‘आईसीयू’ वाली स्थिति से बाहर निकलकर मुकाबले में कैसे लौटती है।
    ::::::::::::::::::::::::+:::

ये 12 निदेशक बने निर्विरोध

1. दिनेश लाल पुत्र जुमलू लाल

2. श्रीमती मनोरमा पत्नी संजय सिंह

3. हरिमोहन सिंह पुत्र अतर सिंह

4. जगमोहन सिंह रावत पुत्र केदार सिंह रावत

5. जगमोहन सिंह पुत्र किशन सिंह

6. श्रीमती पूनम देवी रमोला पत्नी कुलवीर चन्द

7. बलवीर सिंह पुत्र सुन्दर सिंह

8. श्रीमती रमिता पत्नी रणवीर सिंह

9. श्रीमती शारदा पत्नी सत्येन्द्र सिंह
10. श्रीमती सुनिता पत्नी भारत सिंह

11. जगदीश प्रसाद पुत्र पूर्णानन्द

12. श्रीमती दशरथी पत्नी जनक सिंह

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!