Breaking
Fri. Oct 18th, 2024

पेयजल किल्लत से परेशान व्यापारियों ने रखे अपने प्रतिष्ठान बंद, किया प्रदर्शन।।

By sarutalsandesh.com Jun 21, 2024

पेयजल किल्लत से परेशान व्यापारियों ने रखे अपने प्रतिष्ठान बंद, किया प्रदर्शन।।

बड़कोट पेयजल पंपिंग योजना की मांग को लेकर 16 वें दिन धरना जारी।।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बोले पानी की किल्लत के लिए यमुनोत्री का कमजोर नेतृत्व ज़िम्मेदार ।।

उत्तरकाशी 21, जून। पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगर पालिका बड़़कोट वासियों ने नगर क्षेत्र में विशाल प्रदर्शन करते हुए पूरा बाजार बंद रखा है।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार व्यापार मंडल ने तहसील में 16वें दिन भी जारी धरने को अपना समर्थन देते हुऐ बड़कोट बाजार बंद रखा है ‌।
नगर के व्यापार मंडल और होटल एशोसिएशन ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सम्पूर्ण बाजार व आवासीय होटल बंद रखे। नगर पालिका की दर्जनों महिलाओं,बुजुर्गों व युवाओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन देते हुए सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति कि मांग की।
आपको बताते चले कि पालिका क्षेत्र के सातों वार्ड के नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहा हैं। नगरवासी यमुना तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर 6 जून से क्रमिक धरने पर बैठे हुए हैं।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी धरना स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शन कारियों का की मांग को जायज ठहराते हुए पानी के किल्लत के लिए क्षेत्रीय विधायक को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा का दुर्भाग्य है कि बीते 6 वर्षो से स्वीकृत पेयजल पंपिंग योजना के लिए बजट की व्यवस्था नहीं करवा पाए।जिसके कारण शहर वासियों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है ये कमजोर नेतृत्व के कारण है।

नगर पालिका की महिलाओं का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो के नगरवासी पेयजल संकट से जूझ रहें है।सभी यमुना नदी से पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृत हो की मांग करते आ रहे है । प्रदर्शन व धरने में विशालमणि रतूडी, अब्बलचन्द कुमाई, नरोत्तम रतूडी, सत्य प्रसाद नौटियाल,राजेन्द्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सरपंच अजय रावत,पूर्ण सिंह रावत, व्यापारमंडल प्रदेश मंत्री राजाराम जगूड़ी, संजय खत्री, राजेश उनियाल, सुषमा रतूडी,प्रभा रावत,चन्द्र कला रावत, प्रताप रावत,पूर्व सैनिक देवेंद्र चौहान, विजय सिंह असवाल,प्रताप धनाई सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बुजुर्ग व युवा वर्ग शामिल थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *