Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

भटवाडी़ :भाष्करेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व की तैयारियों के लिये हुई बैठक

भटवाडी़ :भाष्करेश्वर महादेव मंदिर  में
शिवरात्रि  पर्व की तैयारियों के लिये हुई  बैठक
शिवरात्रि  पर्व पर  शिव विवाह  कार्यक्रम में आमंत्रित किये जायेंगे देव डोलियां।।
रविन्द्र सिंह रावत (रवि रावत)
भटवाडी़ (उत्तरकाशी)।  भटवाड़ी के भाष्करेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि  पर्व पर   जलाभिषेक व शिव विवाह का  भव्य कार्यक्रम में टकनौर क्षेत्र की देव डोलीओं को आमंत्रित किया जा रहा।
आयोजन को लेकर शिव मन्दिर भटवाड़ी में पांच गांव के मालगुजार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने एक बैठक आयोजित हैं ।
बैठक में कहा गया कि शिव रात्रि में शिव विवाह कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर समस्त क्षेत्र से देव डोलीयों को आमंत्रित करने के प्रास्ताव पर सहमति जताई गई और पत्र के माध्यम से समस्त टकनौर क्षेत्र की देव डोलीओं को शिव भक्तों के साथ शिव विवाह में आमंत्रित किया जायेगा । भाष्करेश्वर महादेव मंदिर भटवाड़ी में सर्वप्रथम भगवान भाष्करेश्वर महादेव के मन्दिर में पूजा अर्चना कर शिव अभिषेक कार्यक्रम किया जायेगा।  बाद भटवाड़ी से देवड़ोलियों के साथ शिव बारात बारातियों संग चडेथी से होकर शिव मन्दिर में पहुंचेगी और देव डोली नृत्य के रात रात्रि कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।
 बैठक में पंच मालगुजार रैथल किशन सिंह राणा, पंच मालगुजार भटवाड़ी भगवती नौटियाल, पंचमालगुजार बन्द्राणी सुन्दर सिंह भण्डारी, पूर्व प्रधान भटवाड़ी संजीव नौटियाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुक्की धर्मेन्द्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील रावत, समेश्वर देवता पलगेर बलवीर पंवार, समेश्वर देवता भण्डारी विनोद रावत , दिनेश पंवार, हरदेव रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहें।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!