गुंदियाट गांव में ध्याणी मिलन सम्मान समारोह का हुआ आगाज

By sarutalsandesh.com Jun 19, 2025

गुंदियाट गांव में ध्याणी मिलन सम्मान समारोह का हुआ आगाज।।

ध्याणी अपने आराध्य कपिल मुनि को समर्पित करेंगे सोने का छत्र ।।

चिरंजीव सेमवाल
उत्तरकाशी : रवांई और जौनसार  क्षेत्र की सामाजिक परंपराए संस्कृति को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।   ध्याणी  मिलन समारोह  परम्परा  न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, बल्कि स्थानीय कला, संगीत, संस्कृति और सामाजिक संरचनाओं को भी प्रभावित करता है। इस में गांव की सभी बेटियां दूर -दूर क्षेत्रों से अपने मायके आ कर सामूहिक रूप से अपने आराध्य देव के मंदिर , छत्र समर्पित करते हैं।
रवांई घाटी और जौनसार में क्षेत्र में पहाड़ की संस्कृति परंपरा  से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
यूं तो अपनी देव संस्कृति के लिए देशभर में विख्यात रवांई घाटी के तीज- त्योहार   एक तरह से दुर्लभ ही है।
इन दिनों रवांई घाटी में
ध्याणी मिलन समारोह की धूम है।
पुरोला तहसील के राम सिंराई के  गुंदियाट गांव में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय ध्याणी मिलन सम्मान समारोह का आगाज हो गया है। आज  गुंदियाट गांव थान से कपिल मुनि महाराज के साथ ध्याणियों एवं स्थानीय ग्रामीण ढोल-नगाड़े बजाकर कमलेश्वर महादेव यात्रा पर जय-जय कारों के साथ निकले हैं। दोपहर बाद यात्रा से वापस लौटें है।और  रात्रि को गुंदियाट गांव मंदिर परिसर में भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा।
इस दौरान  नवनिर्मित झामण से सुसज्जित ईष्टदेव श्री कपिल मुनि खंडासूरी महाराज की  देव डोली,कालका मां भगवती जी भी  विराजमान रहेंगी।
शुक्रवार को कपिल मुनि महाराज को सभी ध्याणी श्रद्धापूर्वक सोने का छत्र अर्पित करेंगी।
तत्पश्चात  ग्रामीणों द्वारा ध्याणियों का सम्मान समारोह किया जायेगा। बाद में सामूहिक विशाल भंडारा  के साथ पांडव नृत्य एवं रवांई की पारंपरिक तांदी ,राशो नृत्य  के साथ भजन संध्या एवं गीतों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी वीरेंद्र नौटियाल
ने बताया कि
उक्त कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु ग्रामवासियों ने हर व्यवस्था संबंधी वरिष्ठ जनों एवं युवाओं की समितियां गठित की हैं जो कि सराहनीय सहयोग उक्त कार्यक्रमों में दे रहे हैं। ध्याणी समिति की अध्यक्षा श्रीमती भवानी देवी, उनकी कार्यकारिणी श्रीमती वंदना देवी,सीमा देवी,पल्लवी,राजकुमारी नौटियाल,कुशमा देवी,दक्षिणा देवी,रासलीला नौटियाल, पल्लवी,नीता,हरिकृपा,लता,रीना,मंजु जी,नीलम , झामण युवा समिति के अध्यक्ष अनुज नौटियाल,एवं सदस्यों दीपक राणा, निवर्तमान उप प्रधान गगन नौटियाल,आशु नौटियाल,अमित नौडियाल,जगमोहन ,अनूप माही,दीपक नौटियाल पूर्व प्रधान,दिनेश खंडूरी,अमित राणा,भुवनेश,गौरव नौटियाल,मनोज नौटियाल,निरंजन खंडूड़ी,वीरेंद्र राणा गुड्डू ,प्रमोद,मोहित नौटियाल,जयेंद्र  शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!