हर गांव के विकास के लिए संघर्ष रहेगा जारी :सजवाण
उत्तरकाशी। “गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की बढ़ती सक्रियता ने सियासी माहौल को नई रफ्तार दे दी है। लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क, जनसमस्याओं को सुनने और लोगों के सुख-दुख में शामिल होने से क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है।”
रविवार को वरुणाघाटी के कई गांवों का दौरा कर राजनीतिक माहौल को नई गति दे दी। उन्होंने ऊपरीकोट, भराणगांव, गाड़ियारा, ज्ञाणजा और साल्ड गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया, उनकी समस्याएं सुनीं और शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दौरे के दौरान सजवाण ने जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वरुणाघाटी के प्रत्येक गांव के विकास के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सुख-दुख में पहले की तरह आगे भी साथ खड़े रहेंगे और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों तथा जनहित के मुद्दों को हर स्तर पर मजबूती से उठाते रहेंगे।
गौरतलब है कि गंगोत्री विधानसभा में चुनावी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू होने से राजनीतिक हलचल भी बढ़ने लगी है।



