Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

धरासू पुलिस  की बड़ी कार्रवाई, नशेड़ी चालक को लिया हिरासत में 

– यमुनोत्री धाम जा रही कर्नाटका के श्रद्धालुओं से भरी बस का चालक नशे में, पुलिस ने किया बस सीज।।
धरासू पुलिस  की बड़ी कार्रवाई, नशेड़ी चालक को लिया हिरासत में 
उत्तरकाशी:  चारधाम यात्रा पर  श्रद्धालुओं से  खचाखच भरी बस पर चालक नशे में की हालत में पकड़े जाने पर धरासू पुलिस ने बस को सीज कर दिया । 
बुधवार को धरासू पुलिस की टीम  नगुण बैरियर पर वाहन चैकिंग के दौरान वाहन कर्नाटक के श्रद्धालुओं से खचाखच भरी बस संख्या यूके15पी 0269 के चालक को नशे की हालत में बस चलाने पर बस को धारा 3, 5, 181, 185, 202, 207 एमबी एक्ट में सीज कर चालक को हिरासत में लिया गया। 
पुलिस ने उक्त बस से यमुनोत्री धाम यात्रा पर जा रहे कर्नाटक के तीर्थंयात्रियों के लिये दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रा पर भिजवाया गया। 
बता दें कि पहाड़ों में शराब पीकर वाहन चलाना खतरनाक है, इसमें खूद के साथ साथ दूसरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। 
 पुलिस ने बताया कि नशे में वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!